बहराइच, अप्रैल 1 -- महसी, संवाददाता । झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत हो गई। आरोप है कि झोलाछाप ने पेट दर्द की शिकायत पर एक साथ तीन इंजेक्शन लगा दिए । इंजेक्शन बाद उसकी सांस उखड़ गई। परिवार में कोहराम है। घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम कराया गया है। लगातार दूसरे दिन झोलाछाप के इलाज से दूसरी महिला की जिले में मौत हुई है। मामला हरदी थाना क्षेत्र के जोतचांदपारा गांव का है। जोतचांदपारा निवासी कनौजी लाल वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी बहू मीरा देवी पत्नी पप्पू वर्मा की तबियत अचानक खराब हो गई। उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। दस्त की शिकायत भी हो गई। लगातार दस्त आ रहा था। तभी बेटे पप्पू की सूचना पर पांडे पुरवा परसोहना थाना हरदी निवासी एक झोलाछाप इलाज करने आया। और उसने ताबड़तोड़ तीन इंजेक्शन लगा दिए। उसी के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.