एटा, अगस्त 31 -- एटा/अलीगंज, तहसील अलीगंज क्षेत्र के गांव ग्राम तौसईया में शनिवार शाम झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- Hathras News: झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, मौतघटना का विवरण तौसईया निवासी बृजेश पुत्र ब्रहमपाल ने बताया कि दो दिनों से उसके 30 वर्षीय भाई रजनीश पुत्र ब्रह्मपाल सिंह को बुखार आ रहा था। शनिवार शाम वह गांव में ही झोलाछाप डाक्टर गिरीश के पास उपचार कराने पहुंचा। भाई का आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टर ने रजनीश को इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर में मौके पर ही ...