संभल, मार्च 18 -- सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने बुधवार को हजरतनगर गढ़ी में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कर्मचारी अनस और मरीज शबाना की बेटी इनाया मौजूद थी, जो टायफाईड का उपचार कराने आई थी। वहीं एक और बच्चा अरहान मौके पर भर्ती पाया गया था, जिसका इलाज टायफाईड के लिए चल रहा था। निरीक्षण में पता चला कि डॉक्टर मुस्लिम अनुपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास चिकित्सा करने के लिए कोई वैध डिग्री नहीं है। क्लीनिक में किसी भी प्रकार का पंजीकरण या संचालन से संबंधित अभिलेख भी नहीं रखा गया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉ. वसुन्धरा को बुलाया और मौके पर मौजूद भर्ती मरीज अरहान को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, ताकि उसका उपचार सुरक्षित और वैध तरीके से हो सके। इस गंभीर स्थिति को...