प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की प्रयागराज शाखा के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि किसी एक डॉक्टर की गलती से सभी आयुष डॉक्टरों को दोष नहीं दिया जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि जो झोला छाप डॉक्टर इस विधा से जुड़े हों उन पर कार्रवाई की जाए।सीएमओ ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डॉ. अरविंद मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. भरत नायक, सचिव डॉ. डी श्रीवास्तव, संरक्षक डॉ. सईद, डॉ. एम अली, डॉ. आरके सिंह, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. कादिर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...