बागेश्वर, दिसम्बर 23 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट (गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम) के तहत प्रभावी प्रवर्तन करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी एक माह के भीतर सभी जन औषधि केंद्रों को पूर्ण रूप से संचालित कराने को कहा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी तक शत-प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह निर्देश मंगलवार को आयोजित चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण को लेकर उन क्षेत्रों (पॉकेट्स) की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां पंजीकरण कम हो रहे हैं। उन्होंने शत-प्रतिशत एएनसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हाई रिस्क प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.