भदोही, अप्रैल 11 -- भदोही, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कालीन नगरी में मरीजों की जान से अप्रशिक्षत एवं झोलाछाप डाक्टर खेल रहे हैं। एक सप्ताह में दो महिलाओं की मौत के बाद भी संबंधित की तंद्रा भंग हुई। जिले में अभियान चलाया जाएगा। डीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।बता दें कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरा, असनांव बाजार निवासी अनिल यादव की पत्नी सरोजा यादव के बच्चेदानी में गांठ की शिकायत होने पर चिकित्सकों ने आपरेशन की सलाह दी। बुधवार को वे अपनी मां के साथ बाबूसराय के पूर्वी छोर स्थित न्यू ममता अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पहुंची थी। वहां पर ऑपरेशन किया था। गुरुवार की अल सुबह उनकी मौत हो गई थी। इसके पूर्व त्रिलोकपुर नहरा पर भी एक महिला की मौत हो गई थी। मामलों को लेकर लोगों में आक...