झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापा, तीन को नोटिस
कानपुर, मई 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। झोलाछाप चिकित्सकों व पैथालॉजी के छापेमारी अभियान में एसीएमओ ने देवीपुर के चार स्थानों पर औचक निरीक्षण कर नोटिस चस्पा कराया।एसीएमओ डा. एसएल वर्मा ने बताया कि देवीपुर में कृष्णा मेडिकल स्टोर व क्लीनिक में औचक निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाएं सही न पाये जाने पर डाक्टर को नोटिस थमाते हुए तीन दिवस में जवाब मांगा है। वहीं एचके पैथोलाजी सेंटर में एसीएमओ के पहुंचने पर संचालक पैथालॉजी बंद कर भाग निकला, जबकि आरती क्लीनिक अनंतरामपुर को नोटिस चस्पा की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण व नवीनीकरण के संचालित क्लीनिक व पैथालॉजी पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.