झोलाछाप के गलत इलाज से किशोरी की हालत नाजुक, कानपुर रेफर
कन्नौज, मई 10 -- कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम पल्टेपुर्वा की 15 वर्षीय किशोरी की अचानक हालत बिगड़ गई। इस दौरान उसे एक स्थानीय डाक्टर के पास ले जाया गया। पिता का आरोप है कि डाक्टर ने गलत इलाज कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे कानपुर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता प्रदीप कुमार प्रजापति के अनुसार, शनिवार दोपहर उनकी पुत्री रूचि (15) के पेट में अचानक तेज दर्द उठा था। वे उसे पास ही सराय प्रयाग स्थित एक झोलाछाप के पास ले गए। आरोप है कि झोलाछाप ने बिना किसी जांच के किशोरी को इंजेक्शन लगाए और ड्रिप चढ़ा दी। उपचार शुरू होते ही रूचि की स्थिति सुधरने के बजाय और अधिक बिगड़ गई। बेटी की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे तत्काल कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आईसीयू वार्ड में है। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.