मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के बबुरा कलां गांव निवासी दिनेश सिंह ने बेटी का गलत उपचार करने वाले झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिनेश सिंह ने बीते 27 मार्च को सीएम पोर्टल पर झोलाछाप की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में नोडल अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने टीम के साथ रतेह चौराहा स्थित मेडिकल पर पहुंचकर मामले की जांच की। झोलाछाप को मेडिकल स्टोर का लाइसेंस और चिकित्सा संबंधी कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया। झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई न होने से युवती के पिता दिनेश सिंह ने मुख्यमंत्री और डीएम से झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...