रायबरेली, मई 12 -- महराजगंज,संवाददात। कोतवाली क्षेत्र के लोधवामऊ गांव में एक झोलाछाप के द्वारा दवा दिए जाने से 21 वर्षीय युवती सारिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते सोमवार देर रात एक युवती सारिका के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। परिजनों ने पास के ही एक झोलाछाप से दवा लाकर खिला दिया। इसके बाद पिता युवती की हालत बिगड़ती गई। युवती के पिता मिथलेश मौर्य का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवा खाने के कुछ ही देर बाद युवती की हालत बिगड़ गई।मंगलवार सुबह तड़के जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चार की मौत, पोस्टमार्टम नहीं युवती की मौत पर मृतका के परिजनों ने सवाल उठाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराए जाने की मां...