बागपत, अप्रैल 15 -- फेसबुक पर विज्ञापन देखकर इलाज कराने बागपत आए रामपुर निवासी युवक के गुप्तांग में संक्रमण हो गया। पीड़ित ने शहर के दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के एक गांव के युवक ने एसपी से गत सात अप्रैल को शिकायत की थी। बताया था कि उसे गुप्त रोग संबंधी समस्या थी। उसने फेसबुक पर दाहा निवासी इस्लाम कुरैशी और पानीपत हरियाणा निवासी सोनू का विज्ञापन देखा था। दोनों ने निवाडा गांव में अपनी दुकान बताई थी। यह भी पढ़ें- झोलाछाप के उपचार से गंभीर बुजुर्ग की मौत जिसके बाद वह अपना इलाज कराने के लिए उनकी दुकान पर पहुंचा। आरोप लगाया कि उससे इलाज के नाम पर 8,200 रुपये ले लिए गए। उसने उनके द्वारा दी गई दवाई का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.