झोलाछाप के इलाज के दौरान मरीज की मौत
शाहजहांपुर, मई 25 -- पुवायां। पकड़िया मल्हपुर गांव निवासी नन्ही देवी ने पुलिस को तहरीर देकर एक झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार रविवार दोपहर उनके पति रामचंद्र की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वह उन्हें इलाज के लिए गदनिया मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गईं। आरोप है कि वहां मौजूद झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद उपचार के दौरान ही रामचंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला ने डॉक्टर की लापरवाही को पति की मौत का कारण बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- झोलाछाप के इलाज के दौरान मरीज की मौत पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.