लखीमपुरखीरी, मई 16 -- नीमगांव थानाक्षेत्र के पैला गांव निवासी एक अधेड़ की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। गांव पैला निवासी 50 वर्षीय रविन्द्र कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था। वह करीब एक हफ्ता पहले किसी काम से अपने गांव पैला आया था। अचानक उसका पेट खराब हो गया। रविंद्र को उल्टी-दस्त होने लगे। तबीयत ज्यादा खराब देखकर परिजनों ने उसको गांव में एक झोलाछाप को दिखाया। उससे कहा कि आपके बस को हो तो इलाज करो। आरोप है कि झोलाछाप ने उसके बोतल चढ़ना शुरू कर दिया। परिजनों के मना करने के बावजूद उसने गलत इंजेक्शन लगा लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- झोलाछाप के इलाज के दौरान अधेड़ की मौत सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि उसको अस्पताल रविंद्र को मृत हालत में ही लाया गया था। कई घंटों तक सीएचसी...