बहराइच, अप्रैल 27 -- महसी,संवाददाता । खैरीघाट थाने के पिपरी माफी गांव में सोमवार को झोलाछाप के इलाज से एक युवक की मौत हो गई। युवक को झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया था। उसके बाद हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में गांव के ही झोलाछाप के इलाज से मौत का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। थाना इलाके के पिपरी माफी गांव निवासी जिमीदार गुप्ता(35) पुत्र नारायण गुप्ता रविवार शाम एक बारात में गया हुआ था। देर रात वापस लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज करा लिया। यह भी पढ़ें- झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की मौत आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन के बाद ही उसकी हालत और बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.