झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी अधेड़ की तबीयत, मौत
बदायूं, मई 17 -- झोलाछाप के यहां बुखार का इलाज कराने गए व्यक्ति की इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षति कर जांच के लिए भेजा है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के भकोड़ा गांव का है। यहां के रहने वाले पुरुषोत्तम 48 वर्ष पुत्र मेघसहाय को शुक्रवार को बुखार आ गया था, जिसकी वजह से वह गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर के पास दवाई लेने गए। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने पुरुषोत्तम को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसने कहा कि इन्हें रिएक्शन हो गया है, दूसरा इंजेक्शन लगाना पड़ेगा। झोलाछाप डॉक्टर ने दूसरा इंजेक्शन लगाया तो उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई तो परिवार के लोग निजी वाहन से उन्हें बदायूं के रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.