सीतापुर, सितम्बर 23 -- सीतापुर, संवाददाता। तालगांव इलाके में कमर में मामूली फोड़े का इलाज कराने गए युवक की जिंदगी दो महीने से बिस्तर पर सिमट गई है। परिजनों का आरोप है कि कथित झोलाछाप ने उपचार के दौरान कमर में इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ती चली गई। धीरे-धीरे कमर के नीचे के हिस्से में हरकत बंद हो गई और दोनों पैरों ने साथ छोड़ दिया। अब वह न खुद से खड़ा हो पा रहा है और न चल-फिर सकता है। लखनऊ समेत कई जगह इलाज कराने के बावजूद सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कथित झोलाछाप के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है。

परिवार का आरोप तालगांव थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी मोतीलाल के परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पहले उसकी कमर में फोड़ा हो गया था। परिवार उसे इलाज के लिए ...