शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- खुटार। पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने खुटार क्षेत्र के एक कथित चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पैर में झनझनाहट की शिकायत पर उसने इलाज कराया था, लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अब चिकित्सकों ने पैर काटने तक की बात कही है। मामले की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जांच प्रक्रिया पीड़ित के अनुसार, पैर में दर्द और झनझनाहट होने पर वह खुटार क्षेत्र के एक क्लीनिक पर इलाज कराने गया था। आरोप है कि वहां दो इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और पैर में तेज दर्द शुरू हो गया। बाद में दोबारा पहुंचने पर कुछ दवाएं देकर घर भेज दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसने पीलीभीत और फिर लखनऊ के अस्पतालों म...