झोलाछाप की दुकान पर मरीज की मौत, हंगामा
बदायूं, जून 13 -- नगर में झोलाछाप के यहां दवाई लेने गए मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने झोलाछाप की दुकान पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख झोलाछाप भाग गया। शुक्रवार की शाम नगर के मोहल्ला गौसनगर निवासी 50 वर्षीय रब्बन की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन नगर के एक मोहल्ले में ही दुकान चलाने वाले झोलाछाप के यहां इलाज को उन्हें ले गए। आरोप है कि झोलाछाप के इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में इलाज के दौरान रब्बन की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद झोलाछाप मौके से भाग गया। यह भी पढ़ें- महिला को मृत घोषित करने के बाद पीएचसी में हंगामा, तोड़फोड़ परिजन काफी देर तक हंगामा करते रहे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस तरह की सूचना उन्हें नहीं मिली है, मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर आती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.