अयोध्या, जून 29 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांवों और बाजारों में झोलाछाप की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बिना मान्यता और पर्याप्त चिकित्सीय योग्यता के कई लोग क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हीं के यहां सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि कई मामलों में गलत इलाज और लापरवाही के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। क्षेत्रीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता लालजी तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अवैध क्लीनिकों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं राज कुमार ललित का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता और सुविधाएं बढ़ाई जाएं, ताकि ग्रामीणों को मजबूरी में झोलाछाप के पास न जाना पड़े। यह भी पढ़ें- बिना डिग्री व रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से ...