हमीरपुर, अप्रैल 12 -- हमीरपुर। चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव में खेत में बनी झोपड़ी में एक किसान का शव संदिग्धावस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल के आसपास जांच-पड़ताल की है। मूलरूप से जनपद जालौन के कोटरा थानाक्षेत्र के सैदनगर गांव का निवासी 40 वर्षीय हरनारायण ढीमर शादी के बाद से ससुराल में टोला खंगारन गांव में रहने लगा था। इसी गांव में उसके मां-बाप भी आकर उसके साथ रहने लगे। ससुराल से हरनारायण को कुछ जमीन मिली थी। इसमें खेतीबाड़ी करके वह अपने दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरण-पोषण करने लगा। शनिवार की शाम हरनारायण खेत गया हुआ था। इस वक्त कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है। तड़के जब उसका पिता बच्चू खेत में पहुंचा तो हरनारायण का शव खेत में बनी झोपड़ी में पड़ा हुआ ...