बगहा, फरवरी 10 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के बांसी धनहा मुख्य सड़क के कठार हरिजन टोली के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई। जिससे झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों द्वारा घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार की भोर की बताई जा रही हैं। वही स्कॉर्पियो में बैठे स्कॉर्पियो मालिक को भी चोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार बगहा के प्रतापपुर गांव निवासी सितेंद्र तिवारी अपने स्कॉर्पियो से गोरखपुर से अपने घर आ रहे थे। अचानक कठार गांव के सामने से एक ओवर लोडेड गन्ना लदा ट्राला सामने आ गया। एवं ट्राला का ट्रेक्टर ओवर लोडेड होने के नाते उठ गया। जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गया। एक सड़क के किनारे एक झोपड़ी में घुस ...