बोकारो, मार्च 6 -- कसमार प्रखंड के तेलमुंगा (गर्री) गांव के तिलैयगजार टोला में गुरुवार की सुबह करीब दस बजे 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और धर्मनाथ गोस्वामी तथा उमेश गोस्वामी की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। घटना के समय झोपड़ी में स्व-रोजगार के रूप में चलाए जा रहे छोटे ढाबे से संबंधित सामान रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से झोपड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। झोपड़ी में रखा चावल, राशन तथा अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री भी आग में जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.