इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- चकरनगर। थाना भरेह के गांव हरपुरा में शनिवार शाम को एक झोपड़ी में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी। जैसे तैसे गांव वालों ने आग को शांत किया। गांव हरपुरा निवासी बाबा रामदास ने बताया कि उनकी झोपड़ी गांव के पास रखी थी। जिसमें शनिवार की शाम अचानक आग की जानकारी मिली हम लोगों ने आग को बमुश्किल शांत किया। लेकिन तब तक सारा सामान व झोपड़ी जल चुकी थी। रामदास ने कहा कि गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने आग लगाई है। इसकी शिकायत भी थाने में दी। थानाध्यक्ष जगदीश भाटी ने कहा कि अभी तक तहरीर नही आई है यदि आएगी तो कार्यवाही होगी। यह भी पढ़ें- प्रीतनगर में आग लगने से मची अफरा-तफरी यह भी पढ़ें- झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान जला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.