झोपड़ी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, भूसा जलकर राख
औरैया, मई 18 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के बहेलिया की मड़ैया गांव में सोमवार शाम झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नीरज बहेलिया पुत्र दौलत सिंह के घर के पीछे बनी झोपड़ी में शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 पर तैनात सिपाही विकास मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से झोपड़ी में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.