बदायूं, मार्च 11 -- मुजरिया। क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला में कार सवार चोरों ने सड़क किनारे झोपड़ी से तीन बकरियां चोरी कर लीं। गांव के रहने वाले सुरजीत पुत्र प्रेमराज ने बताया कि वह और उसकी मां मीरा बकरियों की आवास सुनकर नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद लोगों ने कार का पीछा किया तो तब आरोपी फरार हो गए। सुरजीत ने बताया कि उसके पिता शादी समारोह में पंजाब गए हैं और वह झोपड़ी के पास सोकर रखवाली करता था। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...