बिजनौर, अप्रैल 11 -- बढ़ापुर गांव भोगपुर में झोपड़ी में सो रहे दंपति को चार लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।गांव भोगपुर निवासी महेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 8 अप्रैल की रात्रि के समय वह और उसकी पत्नी बिमला बाई झोपड़ी में सो रहे थे तभी महेंद्र पाल निवासी काशीपुर जिला उधमसिंह नगर, अमरजीत सिंह ग्राम भोगपुर, अमरपाल उर्फ गोल्डी व विक्की निवासी वीरभानवाला हाथों में लाठी-डंडे लेकर झोपड़ी में घुस गए और गाली-गलौज व दोनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में दोनों के शरीर पर काफी चोट आई। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी झोपड़ी गिराकर तोड़फोड़ कर मौके से भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...