मैनपुरी, जनवरी 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पूसे में झोपड़ी में सो रहे दंपति को गला घोंटकर मारने की कोशिश की गई। हमलावरों ने लाठी डंडों से पिटाई की। जिससे वे घायल हो गए। शोरगुल होने पर आरोपी भाग निकले। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। हालत गंभीर होने पर दंपति को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना शनिवार रात की है। नगला पूसे निवासी 60 वर्षीय मुन्नालाल और 55 वर्षीय उनकी पत्नी धनदेवी घर के पास बनी झोपड़ी में सो रहे थे। रात 10 बजे के करीब आधा दर्जन लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे और दंपति पर हमला बोल दिया। उनकी पिटाई की गई। गला घोंटकर मारने की कोशिश की गई। चीख पुकार होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। ग्रामीण भी जमा हो गए। परिजन दोनों को गोधना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.