झोपड़ी में लगी भीषण आग, भूसा व बाइक जलकर राख
कन्नौज, मई 23 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो फूस की झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आग की चपेट में आने से झोपड़ियों में रखा भूसा और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार नयापुरवा गांव निवासी शिवपाल पुत्र छोटे लाल तथा रामप्रसाद पुत्र श्यामलाल की फूस से बनी झोपड़ियों में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज गर्मी और फूस होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.