इटावा औरैया, जून 6 -- भरथना। भैंसाई गांव में शनिवार दोपहर एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक गोवंश समेत दो मवेशी झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। गांव निवासी विनेश कुमार की झोपड़ी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में बंधे एक गोवंश सहित एक भैंस का बच्चा आग से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित समेत आसपास के ग्रामीण मौके पहुंचकर झोपड़ी में बंधे मवेशियों को बचाने व आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने आधा घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास की अन्य झोपड़ियों और मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

हिंदी ...