कन्नौज, अप्रैल 14 -- हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नादेमऊ के गांव हैबतपुर में मंगलवार देर शाम एक झोपड़ी में आग लग गई। इस अग्निकांड में ऑटो चालक का सारा घरेलू सामान और घर के अंदर खड़ी बाइक जलकर राख हो गई। पीड़ित ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है। हैबतपुर निवासी सुनील पाल (40) पुत्र भीकम सिंह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार शाम करीब 5:40 बजे उनकी झोपड़ी से अचानक धुएं का गुबार उठते देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। शोर सुनते ही ग्रामीण बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- मरकच्चो में खपरैल घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक लपटों ने विकराल रूप ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को शांत किया, लेकिन तब तक स...