काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपए की नगदी व घरेलू सामान जल कर राख हो गया। घटना का मौका मुआयना राजस्व अधिकारियों ने भी किया है। शुक्रवार को आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुरम शंकर कॉलोनी निवासी रेशम देवी पत्नी रामदास की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नगद एवं घरेलू सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा राजस्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग में हुए नुकसान का आंकलन किया। आईटीआई कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लगी थी। राजस्व अधिकारियों के द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...