फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- सिवारा(फर्रुखाबाद), संवाददाता। कंपिल क्षेत्र के कटरी के कमरुद्दीनगर गांव में मंगलवार दोपहर झोपड़ी में आग लगने से एक मासूम जिंदा जल गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में दादी झुलस गईं। दादी को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आग में पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

दुर्घटना का कारण कमरुद्दीनगर गांव निवासी उर्वेश यादव का परिवार मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद बिजली न आने के कारण घर के पास बनी झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सभी लोग बाहर भागने लगे। आपाधापी में दो साल की कुसुम वहीं छूट गई, जबकि जुड़वा बहन रुद्र प्रिया को लेकर परिजन बाहर आ गए।

बचाने की कोशिश परिजन आग बुझाने की कोशिश कर ही...