झोपड़ी में लगाई आग, सामान जला, कुनबा सुरक्षित
कौशाम्बी, जून 26 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर ककोढ़ा मजरा चकिया निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि उसने गांव के बाहर हाईवे किनारे झोपड़ी डालकर चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी है। गुरुवार की रात परिवार के साथ इसी में सो रहा था। मध्य रात्रि के करीब रंजिशन अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से झोपड़ी में आग लगा दी।धुएं का गुबार देख भीतर रहे सभी लोग चीखते-चिल्लाते हुए बाहर की ओर भाग निकले। सूचना के बाद भी अग्निशमन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके पहले ही हजारों रुपया कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने अंजान तीन-चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.