झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहे मजदूर ने डीएम से मांगा आवास
देवरिया, मई 19 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा विकासखंड के हरपुर गांव निवासी एक मजदूर ने जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास दिलाने की गुहार लगाई है। अशोक निषाद ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से खेत में झोपड़ी डालकर परिवार सहित जीवन यापन कर रहा है। मजदूरी करके किसी तरह परिवार का खर्च चला रहा है।अशोक निषाद ने बताया कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन किया था। अधिकारियों ने मौके पर जांच कर उसकी स्थिति सही पाई थी। इसके बावजूद अब तक आवास नहीं मिल सका। उसने बताया कि उसके पास पक्का मकान और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।बरसात के दिनों में झोपड़ी टपकने से परिवार को पूरी रात जागकर बितानी पड़ती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.