हरदोई, मार्च 31 -- मल्लावां। ग्राम मगरहा में मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से छप्परनुमा बने बंगले में भीषण आग लग गई। हादसे में एक वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। जबकि एक ट्रैक्टर, लिस्टर इंजन, तीन भैंस और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी वृद्ध महिला गोमती गांव के बाहर बने अपने छप्परनुमा बंगले में रहती थीं। शाम करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोमती की जलकर मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रैक्टर, इंजन और बंधी तीनों भैंस भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कोतवाल शिवाकांत पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.