उरई, जनवरी 19 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी में अज्ञात कारणों से रविवार रात झोपड़ी में आग लग गई। इसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने आग बुझाई। ऊमरी में रविवार रात छेदा लाल दोहरे की झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में मौजूद निर्भय उर्फ लल्ला दोहरे झुलस गया। जानकारी मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ऊमरी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भरत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया और घायल को सीएचसी भेजा। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्नि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद नगर में किसी प्रकार की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति नहीं बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.