आगरा, अप्रैल 24 -- थाना क्षेत्र के गांव बाजनगर में गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारण से दो झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से दो भैंस जलकर मर गईं। आग बुझाने के प्रयास में चार लोग झुलस गए। इसके अलावा घरेलू सामान, अनाज आदि भी जल गया। जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटनाक्रम के अनुसार गांव बाजनगर निवासी मानसिंह पुत्र गणेश की दो झोपड़ी में गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारण से आग लग गई। दुर्घटना के दौरान मानसिंह घर से बाहर था। बच्चों के शोर सुनकर और झोपड़ी से उठती आग की लपटें देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर बाद मान सिंह भी पहुंच गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक झोपडी में खडी...