इटावा औरैया, जून 24 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम परसौआ में लगी भीषण आग ने एक परिवार की झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। हादसे में झोपड़ी में बंधे तीन पशु भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र सुभाष चंद्र सविता की झोपड़ी में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद झोपड़ी में बंधे पशुओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक गाय, एक भैंस और एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस चुके थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य मकानों और संपत्तियों को नुकसान होने से बचाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...