झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी राख, मवेशी झुलसा
फतेहपुर, अप्रैल 13 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के गुरसंडी गांव में रविवार देर शाम सड़क किनारे बनी एक गरीब मजदूर की झोपड़ी में अचानक आग लगने से पूरा आशियाना जलकर राख हो गया। हादसे में घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि एक भैंस भी बुरी तरह से झुलस गई। घटना से पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गुरसंडी गांव निवासी सोहनलाल सोनकर अपनी झोपड़ी में परिवार के साथ जीवन-यापन कर रहे थे। रविवार शाम अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- शराबियों ने ग्रामीण को पीटा देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जल उठी। आग की चपेट में आकर झोपड़ी के अंदर रखा करीब चार कुंतल गेहूं, कपड़े, साइकिल, चारपाई समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं पास में बंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.