फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 4 -- कंपिल, कायमगंज।खेत पर बनी झोपड़ी में लगी आग से किसान की मौत का मामला अब संदिग्ध होता जा रहा है। घायल किसान के बयान ने घटना को हत्या की साजिश की ओर मोड़ दिया है, वही प्रशासनिक जांच में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना खारिज हो गई है। राईपुर चिनहटपुर निवासी रामोतार और उनके साथी ओमकार रविवार रात अपने खेत की रखवाली के लिए सूरजपुर गांव स्थित झोपड़ी में सो रहे थे। तड़के करीब चार बजे झोपड़ी में आग लग गई। घायल रामोतार ने इलाज के दौरान अस्पताल में बताया कि घटना के समय तीन अज्ञात व्यक्ति झोपड़ी के सामने मौजूद थे। यह भी पढ़ें- राजेश की मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच उन्होंने झोपड़ी में आग लगा दी और दोनों को बाहर निकलने से रोक दिया। आग की लपटें तेज होने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। किसी तरह जान बचाकर आधा किलोमीटर दूर तक भागे...