वाराणसी, फरवरी 17 -- कछवांरोड। बिहड़ा (मिर्जामुराद) में मंगलवार रात आठ बजे रामबली प्रजापति की झोपड़ी उपले से निकली चिंगारी से आग लग गई। लोगों ने सबमर्सिबल पंप के जरिये आग पर काबू पाया। गृहस्थी का सामान चावल, आटा, दाल, कपड़े, चांदी के कुछ जेवरात समेत तीन हजार रुपये जल गए। रामबली प्रजापति ने बताया कि झोपड़ी में भांजी रानी प्रजापति रहती है। देर शाम बोरसी में उपले पर दूध उबलने के लिए रखा था। उसी से निकली चिंगारी से आग लगी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...