सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- चोरौत। परिगामा पंचायत के योगिया गांव में शुक्रवार की रात अगलगी की घटना फुस निर्मित घर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया वार्ड 6 निवासी केदार राउत के फूस निर्मित आवासीय दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, इससे देखते ही देखते पूरा घर और दुकान जलकर राख हो गया। घटना उस समय हुई, जब केदार राउत का पूरा परिवार पास ही में उनके भाई के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था।घर में कोई भी सदस्य की मौजूदगी नहीं थी। इसी दौरान अचानक उनके घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। यह भी पढ़ें- फूस के घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख गांव में धुआं फैलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई आग बुझाने के लिए मौके की ओर दौड़ पड़ा। फूस से बने घर होने के कारण आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप ले लिया। जब तक...