हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता सोमवार रात तेज आंधी के दौरान शीशमहल क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां रहने वाले राकेश मौर्या की झोपड़ी पर पास के स्कूल की करीब 10 फीट ऊंची दीवार गिर गई। परिवार के पांच सदस्य नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।पीड़ित राकेश मौर्या ने बताया कि आंधी से दीवार झोपड़ी के उस हिस्से पर गिरी जहां उनके पिता 62 वर्षीय बाबू राम, 30 वर्षीय भाई करन पाल, 28 वर्षीय धीरज उनकी पत्नी विमला और छह माह की मासूम बेटी सो रहे थे। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के 30 से 40 लोग जमा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ है। उनके सिर पर 24 टांके आए हैं। परिवार के अन्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.