पाकुड़, अक्टूबर 5 -- महेशपुर। सीमलदही गांव में देर रात एक टाली नुमा झोपड़ी ढह जाने से एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत मौके पर ही हो गयी है। मृतक महिला अपने टाली नुमा झोपड़ी में अकेली रहती थी। देर रात अचानक बारिश शुरू हो गयी। बारिश के दौरान झोपड़ी ढह गया और वृद्ध महिला के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतिका झुमरी हांसदा झोपड़ी पर अकेली रहती थी। अहले सुबह उसकी पुत्र बधू मीरू मुर्मू अपनी सास को उठाने के लिए आयी तो देखा कि झोपड़ी ढह गया है। उन्होंने आनन-फानन में हो चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग आया तो देखा कि झोपड़ी के अंदर उसकी सांस दबी हुई है। लोगों ने मौके से झोपड़ी को हटाया और शव को बाहर निकाला। इधर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही एसआइ पुरषोत्म लागोरी, एएसआइ रोहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.