कुशीनगर, मार्च 25 -- उजारनाथ, हिन्दुस्तान संवाद।पटहेरवा थाना क्षेत्र के ज्वार भैंसहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की रात एक महिला के घर में आग लग गई। पीड़िता ने देवर व ननदोई पर दूसरी बाद आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। आग में महिला का सारा सामान जल कर राख हो गया है।ज्वार भैंसहा निवासिनी रविता देवी पत्नी अरविंद ठाकुर ने दो सगे रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपितों ने सोमवार की रात घर में आग लगा दी। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल कर पूरी तरह राख हो गया। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपितों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कहा कि कार्रवाई न होने से आरोपितों के...