मोतिहारी, मार्च 24 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने वृता गिरि टोला स्थित एक झोपड़ीनुमा घर से 240 ग्राम गांजा बरामद किया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मौके से दो कथित कारोबारी फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वृता गिरि टोला में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान झोपड़ीनुमा घर से 240 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...