झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, पांच बेजुबानों को गई जान
बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बलभद्रसराय गांव में सोमवार को झोपड़ीनुमा घर में भीषण आग लग गई। घटना में पांच बकरियां झुलसकर मर गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सभी सामान जल गये थे। बकरियां, झोपड़ी के अंदर बंधी थी। इस वजह से उन्हें भागने का मौका नहीं मिला। पीड़ित रामेश्वर सपेरा ने बताया कि बकरियां ही उनके परिवार के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन थी। नुकसान से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, पांच बेजुबानों को गई जान आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.