छपरा, अप्रैल 3 -- नगरा। प्रखंड क्षेत्र के रौजा मसीहन टोला सड़क स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग जाने से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर थे। पीड़ित कामेश्वर महतो के पुत्र पूर्णवासी कुमार ने बताया कि सभी लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान अचानक घर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे झोपड़ीनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में कपड़े, कुर्सी, टेबल, चौकी, राशन सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की किताबें और महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए। घटना की सूचना मिलते ही नगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुमार रॉय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.