बेगुसराय, फरवरी 4 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के समीप एनएच-28 पर मंगलवार की देर रात गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे स्थित झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गए वहीं झोपड़पट्टी में सो रहे कई लोग बाल- बाल बच गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे हाईवा व गैस सिलेंडर लोडेड ट्रकों के बीच अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गैस सिलेंडर से भरा ट्रक एनएच-28 के किनारे स्थित अमरजीत पासवान के फूस के घर पर पलट गया। पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि मंगलवार की रात वे सपरिवार अपने घर में सोए थे। ट्रकों की टक्कर की जोरदार आवाज से नींद खुलते ही वे अपने घर से बाहर भाग कर जान बचा सके। इस हादसे में ट्रक के नीचे दबकर उनकी दो बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.