शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की ओर से स्लम और झोपड़पट्टी क्षेत्रों में विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, गैस रिसाव होने पर बरती जाने वाली सावधानियों तथा विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और बिजली की वायरिंग की समय-समय पर जांच कराना जरूरी है। आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत फायर सर्विस को सूचना देने और प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया। लोगों ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गर्मी में बढ़ जाती हैं आग की घटनाएं, बुझाने का तरीका बताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...